spot_img
Homeमहाराष्ट्रमुंबईग्रैंड पैरेंट्स डे पर स्नेह और संस्कारों का संगम

ग्रैंड पैरेंट्स डे पर स्नेह और संस्कारों का संगम

भाईंदर (सं. भा.): परिवार की परंपराओं और संस्कारों को सहेजने का संदेश देते हुए भाईंदर पूर्व स्थित किड्ज हब प्री-स्कूल में ‘ग्रैंड पैरेंट्स डे’ हर्षोल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया गया। आयोजन ने बच्चों और बुजुर्गों के बीच प्रेम, सम्मान और अनुभवों के अनमोल रिश्ते को खूबसूरती से मंच पर उतारा।

कार्यक्रम में उपस्थित दादा-दादी एवं नाना-नानी ने अपने जीवन के अनुभव, पुरानी यादें और सांस्कृतिक प्रसंग साझा कर माहौल को भावुक और प्रेरणादायक बना दिया। इस दौरान नृत्य, गायन, भाषण और अन्य मनोरंजक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। बच्चों और ग्रैंड पैरेंट्स की सहभागिता से पूरा परिसर ठहाकों और तालियों की गूंज से सराबोर रहा।

विद्यालय परिवार की ओर से सभी ग्रैंड पैरेंट्स का अक्षत-तिलक, पुष्पवर्षा और आरती उतारकर पारंपरिक स्वागत किया गया। इस आत्मीय सम्मान से उपस्थित बुजुर्ग भावविभोर नजर आए।

समारोह को सफल बनाने में ममता, प्रीति सहित समस्त शिक्षिकाओं का विशेष योगदान रहा। अंत में विद्यालय प्रशासन ने ग्रैंड पैरेंट्स के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वरिष्ठजनों का स्नेह, आशीर्वाद और मार्गदर्शन बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com