मुंबई (सं.भा.)। मुंबई विश्वविद्यालय ने २९ मई से प्रथम वर्ष में प्रवेश हेतु ऑनलाइन नामांकन प्रक्रिया शुरु कर दी है। आवेदन के चौथे दिन शनिवार की शाम तक एक लाख १७ हजार छात्रों के ऑनलाइन आवेदन प्राप्त हुए हैं।
छात्रों को आवेदन भरने में कोई समस्या न हो इसके लिए विश्वविद्यालय ने छात्रों की सुविधा के लिए ऑनलाइन चैटबोट, विडियों ट्यूटोरियल और हेल्पलाइन की व्यवस्था की है। आवेदन भरने में कठिनाई होने पर छात्र ०२०६६८३४८२१ पर हेल्पलाइन पर संपर्क कर सकते हैं।
शैक्षणिक वर्ष २०१९ -२० के लिए प्रथम वर्ष बीए, बीएससी, बी.कॉम, बीएमएस, बी.एस.डब्ल्यू, बीए (फ्रेंच अध्ययन), बीए (जर्मन अध्ययन), कला स्नातक, बीएमएस, बीएमएस- एमबीए (पांच वर्षीय एकीकृत पाठ्यक्रम), बीकॉम (वित्तीय बाजार), बीकॉम (लेखा और वित्त), बीकॉम (बैकिंग और बीमा), बीकॉम (वित्तीय प्रबंधन) के लिए छात्र आवेदन कर रहे हैं। इसके साथ हौ बीएससी, बी.एससी(मैरीटाइम), बीएससी (नौटिकल साइंस), बीएससी (फॉरेंसिक साइंस), बीएससी (होम साइंस), बीएससी (एरोनॉटिक्स), बीएससी (एविएशन), बीईएस मानव – विज्ञान, ग्रीन हाउस मैनेजमेंट, फार्मा एनालिटिकल साइंस, टूरिज्म एंड ट्रैवल मैनेजमेंट, सॉफ्टवेयर डेवलमेंट और लाईब्रेरी साइंस, जैसे कोर्सेज के लिए ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया जारी है। पिछले साल ११ लाख ५ हजार ५५० आवेदन प्राप्त हुए थे।
पारंपारिक कोर्सों के साथ नए पाठ्यक्रम
प्रथम वर्ष के लिए मुंबई विश्वविद्यालय के संबंध कालेजों में प्रवेश पाने वाले छात्रों के लिए विश्वविद्यालय में विभिन्न पारंपरिक कोर्सों के साथ कई नए पाठ्यक्रम उपल्बध हैं। छात्रों को आवेदन देते समय ध्यान से पाठ्यक्रम, विषयों और कालेजों को चुनना चाहिए.
सुहास पेडणेकर, कुलपति, मुंबई विश्वविद्यालय


