spot_img
Homeउत्तर प्रदेशखंभापुर मोहल्ले में दो दिन तक सीमांकन प्रक्रिया पूरी करने के बाद...

खंभापुर मोहल्ले में दो दिन तक सीमांकन प्रक्रिया पूरी करने के बाद राजस्व टीम ने शिकायत का मौके पर किया

फतेहपुर (प्रमोद श्रीवास्तव)। नगर पालिका परिषद सदर के मोहल्ला खंभापुर में 6 सदस्यीय राजस्व टीम द्वारा दो दिन सीमांकन कर शिकायत कर्ताओं की शिकायत का मौके पर निस्तारण किया गया। राजस्व टीम पिछले 2 दिन से खंभापुर मोहल्ले में वृक्षारोपण, खेलकूद मैदान, तालाब, पशुचर व खलिहान की आरक्षित वेश कीमती जमीन को पिछले काफी समय से अतिक्रमणकारियों ने कब्जे में कर रखा था शिकायत के बाद राजस्व टीम मौके पर पहुंची और सीमांकन कार्य पूरा कर शिकायत का निस्तारण किया। मालूम हो कि पिछले एक माह से लगातार हो रही है। शिकायतों को संज्ञान में लेते हुए प्रशासन ने राजस्व टीम गठित कर खंभापुर की आरक्षित जमीन का सीमांकन कर अतिक्रमणकारियों से मुक्त करने के निर्देश दिए थे। जिस पर विगत शुक्रवार से राजस्व टीम गांव पहुंचकर सीमांकन शुरू किया और शनिवार को प्रक्रिया पूरी करने के बाद शिकायत का मौके पर निस्तारण कर दिया।जांच टीम में शामिल नायाब तहसीलदार सदर अमरेश सिंह, कानून गो सदर जितेंद्र सिंह क्षेत्रीय लेखपाल सुनील कुमार सहित लेखपाल आशुतोष, धरमवीर, सिंह राहुल श्रीवास्तव व रोहित कुमार मौके पर जाकर सभी जमीनों का सीमांकन कर चिन्हित करते हुए निर्विवाद रूप से शिकायत को मौके पर निस्तारित किया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com