2 गिरफ्तार
पालघर (सं. भा.) : महाराष्ट्र के अहमदनगर से पालघर में अवैध पिस्तौल बेचने आए 2 लोगों को पालघर क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है। इनके पास से अवैध पिस्तौल के अलावा 6 जिंदा कारतूस पुलिस ने बरामद किए हैं। पालघर कोर्ट ने दोनों को सोमवार तक पुलिस हिरासत में भेज दिया हैं। पुलिस के मुताबिक पालघर के क्राइम ब्रांच के निरीक्षक अजय वसावे को मुखबिरों से जानकारी मिली थी 2 लोग पिस्तौल, कारतूस बेचने के लिए पालघर आने वाले हैं। यह दोनों जैसे पालघर पहुंचे क्राइम ब्रांच के निरीक्षक अजय वसावे और उनकी टीम ने उन्हें हिरासत में ले लिया और तलाशी ली तो इनके पास एक पिस्तौल और 6 जिंदा कारतूस बरामद हुए। मामले की जांच पालघर के पीएसआई सुधीर उबाले कर रहे हैं।
पुलिस के हत्थे चढ़े अहमदनगर के पिस्तौलधारी
RELATED ARTICLES


