मुंबई (स.भा.)अभिनेता अजय देवगन की कॉमेडी फिल्म धमाल 4 ने रिलीज के दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर रफ्तार पकड़ ली। पहले दिन की तुलना में फिल्म की कमाई में उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज की गई, जिससे निर्माताओं और वितरकों को आने वाले दिनों के लिए बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है।
ट्रेड रिपोर्ट्स के अनुसार, पहले दिन करीब 14 करोड़ रुपये का कारोबार करने वाली फिल्म ने दूसरे दिन लगभग 22.50 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। इसके साथ ही दो दिनों में भारत में फिल्म की कुल नेट कमाई करीब 36.50 करोड़ रुपये तक पहुंच गई। वहीं, वैश्विक स्तर पर फिल्म का कारोबार 50 करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर गया है।
कॉमेडी और मनोरंजन से भरपूर इस फिल्म में अजय देवगन के साथ अरशद वारसी, रितेश देशमुख और जावेद जाफरी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। दर्शकों से मिली सकारात्मक प्रतिक्रिया का असर दूसरे दिन की कमाई पर भी साफ दिखाई दिया।
बॉक्स ऑफिस के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, ‘धमाल 4’ का प्रदर्शन हाल ही में रिलीज हुई वेलकम टू द जंगल के शुरुआती कारोबार के करीब पहुंचता नजर आ रहा है। अब फिल्म की नजर पहले वीकेंड में मजबूत कलेक्शन दर्ज कर अपनी स्थिति और मजबूत करने पर है।


