spot_img
Homeफिल्मी खबरेंमहिला दिवस पर आलिया भट्ट को मिला बेटी राहा का खास कार्ड

महिला दिवस पर आलिया भट्ट को मिला बेटी राहा का खास कार्ड

मुंबई (सं.भा.) अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट ने सोशल मीडिया पर अपने परिवार से मिला एक खास तोहफा फैंस के साथ साझा किया। यह तोहफा उन्हें पति रणबीर कपूर और बेटी राहा कपूर की ओर से मिला एक हाथ से बना प्यारा कार्ड था। आलिया ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर इस कार्ड की तस्वीर साझा करते हुए बताया कि यह खास कार्ड उनकी बेटी राहा ने रंगीन पेन और डूडल्स से सजाकर बनाया है। कार्ड पर “टू मम्मा” और “पापा और राहा की तरफ से हैप्पी वूमेन्स डे” जैसे संदेश लिखे हुए थे, जिन्हें रंग-बिरंगे चित्रों और छोटे-छोटे डिजाइन से सजाया गया था। इस प्यारे पल को साझा करते हुए आलिया ने लिखा कि बेटियों को सबसे खूबसूरत सीख यह देना जरूरी है कि वे खुद को पहचानें, खुद पर भरोसा करें और अपने व्यक्तित्व को गर्व के साथ स्वीकार करें। गौरतलब है कि आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने नवंबर 2022 में अपनी बेटी राहा का स्वागत किया था। दोनों अक्सर माता-पिता के रूप में अपने अनुभव और खास पल फैंस के साथ साझा करते हैं, हालांकि उन्होंने अब तक सोशल मीडिया पर राहा का चेहरा सार्वजनिक नहीं किया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com