spot_img
Homeमुंबईएक्शन अवतार में दिखेंगी आलिया: ‘अल्फा’ की रिलीज डेट घोषित, स्पाई यूनिवर्स...

एक्शन अवतार में दिखेंगी आलिया: ‘अल्फा’ की रिलीज डेट घोषित, स्पाई यूनिवर्स में नया ट्विस्ट

मुंबई (सं.भा.) बॉलीवुड में अब एक्शन और स्पाई थ्रिलर का नया अध्याय शुरू होने जा रहा है, जिसमें पहली बार महिला लीड कहानी केंद्र में होगी। आलिया भट्ट और शरवरी वाघ की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘अल्फा’ की रिलीज डेट सामने आते ही फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।
फिल्म का पहला लुक सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है, जिसमें आलिया भट्ट का घायल और इंटेंस अवतार नजर आ रहा है। डार्क और मिस्ट्री से भरे इस पोस्टर में उनका लुक फिल्म के हाई-वोल्टेज एक्शन और गंभीर कहानी की झलक देता है।
मेकर्स के अनुसार, फिल्म ‘अल्फा’ 10 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यह फिल्म यशराज फिल्म्स के चर्चित स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा है और इस फ्रेंचाइजी की सातवीं फिल्म होगी। खास बात यह है कि पहली बार इस यूनिवर्स में महिला किरदारों को केंद्र में रखकर कहानी पेश की जा रही है।
फिल्म का निर्देशन शिव रवैल कर रहे हैं। कहानी दो महिला एजेंट्स के इर्द-गिर्द घूमती है, जो खतरनाक मिशनों को अंजाम देती नजर आएंगी। फिल्म में दमदार एक्शन, स्पाई ड्रामा और इमोशनल एंगल का मिश्रण देखने को मिलेगा।
फिल्म में अनिल कपूर और बॉबी देओल भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे, जिससे फिल्म की स्टार कास्ट और भी मजबूत हो गई है।
गौरतलब है कि पहले इस फिल्म को अलग तारीखों पर रिलीज करने की योजना थी, लेकिन वीएफएक्स और तकनीकी काम को बेहतर बनाने के लिए इसकी रिलीज आगे बढ़ाई गई। अब नई तारीख के ऐलान के बाद फैंस को इस मेगा एक्शन फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com