बोरीवली (संवाददाता): मुंबई के बोरीवली में अमरकांत झा स्मृति प्रतिष्ठान ने स्वर्गीय अमरकांत झा की पुण्यतिथि की पूर्व संध्या पर एक भव्य रक्तदान शिविर और मुफ्त स्वास्थ्य जांच व चिकित्सा शिविर का आयोजन किया। इस जनहितैषी पहल का उद्घाटन उत्तर मुंबई के पूर्व सांसद गोपाल शेट्टी ने दीप प्रज्वलित कर विधिवत रूप से किया।
गोपाल शेट्टी ने सराहा जनसेवा का कार्य
आयोजक अमित झा ने मीडिया को बताया कि आचार्य नरेंद्र देव विद्यालय, बोरीवली में लगाए गए इस शिविर में मुख्य अतिथि जनसेवक गोपाल शेट्टी ने रक्तदाताओं और आयोजकों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने नागरिकों को रक्तदान जैसे नेक कार्य के लिए प्रोत्साहित करते हुए भविष्य में भी ऐसे शिविरों का आयोजन करते रहने का आग्रह किया। शिविर में रक्तदान करने वाले सभी नागरिकों को गोपाल शेट्टी ने अपने हाथों से प्रमाण पत्र भी प्रदान किए, जिससे रक्तदाताओं का हौसला और बढ़ा। यह आयोजन समाज सेवा और स्वास्थ्य जागरूकता के प्रति प्रतिष्ठान की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।


