फतेहपुर (सं. भा.) आज मौर्य कुशवाहा उत्थान समिति भवन में मासिक बैठक आयोजित की गई l जिसमे समिति में चल रहे कार्यो पर चर्चा की गई l साथ ही साथ शांती नगर में में ई. विजय कुमार मौर्य द्वारा सभी समाज के जरूरत मंद बच्चो को निशुल्क कोचिंग चलाकर गरीब बच्चो की सहायता करने के लिए ,मौर्य कुशवाहा उत्थान समिति ने विजय कुमार जी को सम्राट अशोक की प्रतिमा देकर सम्मानित किया l साथ ही साथ सम्राट अशोक के विचार के अनुसार समाज हित में कार्य करने के लिए प्रेरित किया l इस मौके पर समिति अध्यक्ष विजय बहादुर मौर्य महामंत्री ज्ञान सिंह मौर्य, मेवालाल मौर्य श्याम लाल मौर्य , प्रेम चंद्र मौर्य ,हरिमोहन मौर्य , भैयालाल ,वीरेंद्र मणि शंकर , लाल चंद्र मौर्य , विष्णु लाल मौर्य ,सुशीला मौर्य ,राम खेलावन ,राजेश ,रामानंद ,बाबूलाल मौर्य आदि लोग मौजूद रहेl
मौर्य कुशवाहा समाज की वार्षिक बैठक संपन्न
RELATED ARTICLES


