spot_img
Homeमुंबईअनुपम खेर ने अहान पांडे का किया स्वागत, कहा– “सिनेमा की दुनिया...

अनुपम खेर ने अहान पांडे का किया स्वागत, कहा– “सिनेमा की दुनिया में नई ऊर्जा”

मुंबई(स भा): फिल्म ‘सैयारा’ से बॉलीवुड में कदम रखने वाले अहान पांडे इन दिनों चर्चा में हैं। अपनी पहली ही फिल्म से उन्होंने दर्शकों और समीक्षकों दोनों का ध्यान खींचा है। अब उन्हें इंडस्ट्री के वरिष्ठ अभिनेता अनुपम खेर का आशीर्वाद भी मिला है।

अनुपम खेर ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अहान के साथ एक तस्वीर साझा की। इस फोटो में दोनों बेहद खुश दिखाई दे रहे हैं। तस्वीर के साथ अनुपम खेर ने लिखा, “यहाँ कोई उम्र का फर्क नहीं! सिनेमा की रंगीन दुनिया में अहान का स्वागत है। उनकी रचनात्मक यात्रा के लिए ढेरों शुभकामनाएँ। जय हो!”

वरिष्ठ अभिनेता का यह पोस्ट देखते ही फैंस ने भी जमकर प्रतिक्रिया दी। किसी ने अहान को आने वाला सुपरस्टार बताया तो किसी ने अनुपम खेर की उदारता और नए टैलेंट को अपनाने की उनकी आदत की सराहना की।

मोहित सूरी निर्देशित ‘सैयारा’ में अहान पांडे ने कृष कपूर का किरदार निभाया है, जो एक संगीतकार है और अपने जज़्बातों को धुनों में पिरोता है। फिल्म में उनके साथ अनीत पड्डा नज़र आई हैं, जिन्होंने लेखिका वाणी बत्रा का रोल निभाया है। कहानी इन दोनों किरदारों की मुलाकात और रिश्तों के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसमें प्यार, दर्द और संघर्ष का मिश्रण है।

फिल्म में वरुण बडोला, राजेश कुमार और अलाम खान जैसे अनुभवी कलाकार भी अहम भूमिकाओं में दिखे हैं। वहीं, संगीत की बात करें तो मिथुन, तनिष्क बागची और सचेत-परंपरा जैसे मशहूर संगीतकारों ने फिल्म के गानों को खास बना दिया है। टाइटल ट्रैक ‘सैयारा’ पहले ही दर्शकों की प्लेलिस्ट में जगह बना चुका है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com