मुंबई (सं. भा.) कोरोना काल मे पुलिस के सामने सबसे बड़ी समस्या लावारिश लाशों के परिजनों तक जानकारी पहुचाना होता है। इसी कड़ी मे समता नगर पुलिस स्टेशन के हद मे पुलिस को एक अज्ञात लाश मिली है। पुलिस के अनुसार लगभग 35 वर्ष के आसपास मृतक की उम्र है 5 फुट कद का दुबला पतला लंबे बाल दाढ़ी रखे हुए है। काला बरमूडा पहने हुए है इस व्यक्ति की एडीआर दर्ज कर दी गई है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी को इस व्यक्ति के परिवार के बारे मे जानकारी हो तो कृपया फोन नंबर ०२२२८८७६११९ पर सुचित करें।


