spot_img
Homeमुंबईमासूम के साथ दरिंदगी की कोशिश

मासूम के साथ दरिंदगी की कोशिश

 सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार

मुंबई (सं. भा.) कांदिवली में 50 वर्षीय एक सिक्योरिटी गार्ड के खिलाफ चार साल की बच्ची के साथ अश्लील हरकतें करने का आरोप लगा है। आरोपी को समता नगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बोरीवली कोर्ट ने आरोपी को पुलिस हिरासत में भेज दिया है। एक अधिकारी ने बताया कि बच्ची मां के साथ कांदिवली में रहती है। घर के सामने खेलने के दौरान परिसर में तैनात गार्ड वहां आया और बच्ची को जबरन करीब बुलाने की कोशिश करने लगा। बच्ची ने जब विरोध किया, तो आरोपी उसके साथ बदतमीजी करने लगा और अश्लील हरकतें की।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com