spot_img
Homeमुंबईअवैध गाले मे अवैध प्लेटिंग का कारोबार, बिना सुरक्षा के काम करते...

अवैध गाले मे अवैध प्लेटिंग का कारोबार, बिना सुरक्षा के काम करते है कर्मचारी

मुंबई (सं. भा.)। सरकार के उद्योग विभाग द्वारा कारोबार को प्रोत्साहन देने के लिए इनडस्ट्रियल स्टेट का सिस्टम बनाया गया है। जहा कारोबारी अपने छोटे कारखानों को संबंधित विभाग से लायसेंस और एनओसी के साथ काम करते है। कांदिवली पश्चिम के भाब्रेकर नगर के पास चलने वाले इंडस्ट्रियल स्टेट के डी-५० के गाले मे अवैध निर्माण करके प्लेटिंग का अवैध कारखाना चलाया जा रहा है। जहां न तो फायर ब्रिगेड, गुमास्था, लायसंस विभाग, स्वास्थ्य विभाग से न कोई अनुमति ली गई है और न ही कोई एनआोसी ली गई है। यहां के कर्मचारी बिना सुरक्षा इंतजामों के मजबूरी मे काम करते है।

बताया जाता है कि इसका मालिक वनाराम चौधरी नेताओंऔर अधिकारियों को पटाकर अवैध प्लेटिंग कारखाना चलाता है। नेताओं को उनके प्रोग्रामों में फायनेंस कर अपने आपको उनका खास बताकर इस गोरख धंधे को अंजाम दे रहा है। पहले इसका कारखाना झोपड़पट्टी क्षेत्र मे चलते थे वहां भी बिना किसी लायसंस के काम करता था वही अवैध काम अब यहां चल रहा है। इस प्लेटिंग कारखाने की इमारत अवैध तरीके से मनाई गई है तथा इसमे काम करने वाले कर्मचारी बिना किसी सुरक्षा उपकरण से काम करते हैं। उससे उनकी जिंदगी खतरे मे रहती है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com