spot_img
Homeमुंबईमुंबई में बेचने के लिए मध्यप्रदेश से लाए थे देशी पिस्तौल, दो...

मुंबई में बेचने के लिए मध्यप्रदेश से लाए थे देशी पिस्तौल, दो आरोपी के पास से 10 जिंदा कारतूस बरामद

मुंबई (सं. भा.)   : अवैध हथियार के साथ 2 तस्करों को गिरफ्तार करने में क्राइम ब्रांच यूनिट 11 सफल हुई है। आरोपियों के पास से चार देसी पिस्तौल और 10 जिंदा कारतूस बरामद किया गया है।

यूनिट 11 के प्रभारी पुलिस निरीक्षक सुनील माने को खबर लगी थी कि कुछ लोग मुंबई के बोरीवली इलाके में अवैध हथियार बेचने के लिए आने वाले हैं। सूचना के आधार पर माने के नेतृतव में एपीआई विशाल कदम, पीएसआई नितिन उतेकर , पु . ना. अजय कदम, सचिन कदम, राकेश लोतंकर , जयेश केणी, सुबोध सावंत सहित अन्य ने जाल बिछाया। तभी उन्हें एक सफेद स्वीफ्ट कार आती हुई दिखी। रोक कर उसमें बैठे दो लोगों से पूछताछ की । दोनो ने सही जवाब नही दिया। कार की तलाशी ली गई तो उसमें से देशी पिस्टल और 10 जिंदा कारतूस बरामद हुए। बरामद हथियारों की कीमत 4 लाख रुपए बताई गई है।

पुलिस के गिरफ्त में आए दोनो आरोपी महाराष्ट्र के नंदुरबार जिला के शारदा तालुका के रहने वाले हैं। पुलिस को दोनो ने अपना नाम इमरान पिंजरिया और जुबेर फैजल खान बताया है।

पूछताछ में दोनो आरोपियों ने यह भी कबूल किया है कि उनसे हथियार खरीदने आने वाले कुछ लोगों के साथ मारपीट कर उन्हें लूटा भी है। अबतक आधा दर्जन के करीब ऐसे खरीदारों के साथ वे लूट की घटना को अंजाम दे चुके हैं। आरोपियों ने कबूला है कि अपने साथियों की मदद से हथियार बेचने का लालच दे कर लोगों को बुलाते थे। बाद में उनके साथ मारपीट कर उन्हें लूट लेते थे।

क्राईम ब्रांच यूनिट 11 ने जिन दो आरोपियों को अवैध हथियार तस्करी के मामले में गिरफ्तार किया है उनके खिलाफ बोरीवली पुलिस स्टेशन में एफ आई आर दर्ज की गई है। अलग अलग स्थानों पर घुम कर अवैध हथियार बेचने के जुर्म में धारा 3, 25 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com