आज के दौर में जब सभी दायरे तंग होते जा रहे हैं। पत्रकारिता के तमाम मठ और मठाधीश पत्रकारिता की वास्तविक धारा को छोड़कर किनारे-किनारे चल रहे हैं। ऐसे समय में सामाजिक सरोकार की पत्रकारिता करना बड़ी बात है। खासकर तब जबकि संसाधन सीमित हो, लेकिन जुनून हो अपने प्रभाव क्षेत्र की समस्याओं को बेहिचक और बिना डरे उठाने का। इसी जज्बे और जुनून के साथ संस्थापक/संपादक/ प्रकाशक राजकिशोर तिवारी के नेतृत्व में संगठन भारत पिछले 12 वर्ष से निरंतर प्रकाशित हो रहा है। 13 वें वर्ष में प्रवेश पर संगठन भारत की पूरी टीम को मेरी हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। संगठन भारत लोकतंत्र के हक में, आमआदमी के पक्ष में और जर जोरजुल्म के खिलाफ संगठित रहे, सक्रिय रहे, संघर्षशील रहे यही कामना है।
…अभिमन्यु शितोले (वरिष्ठ पत्रकार)



