- 60 साल बाद मिला स्थायी ठिकाना
नायगांव (सं. भा.) – जूचंद्र गांव में शिवसेना (उद्धव) शाखा के भूमिपूजन का ऐतिहासिक क्षण पूरा हुआ, जिससे स्थानीय शिवसैनिकों का वर्षों पुराना सपना साकार हो गया। 60 वर्षों से शिवसेना की उपस्थिति होने के बावजूद, यहां शाखा के लिए स्थायी जमीन नहीं थी और शिवसैनिकों को किराए के स्थानों पर शाखा संचालित करनी पड़ती थी।
शिवसैनिकों की इस चिंता को समझते हुए जूचंद्र के निष्ठावान शिवसैनिक म्हात्रे परिवार ने यह पहल की और अपने परिवार के सबसे बड़े बेटे स्वर्गीय जगदीश दत्ताराम म्हात्रे के नाम पर शाखा के निर्माण का निर्णय लिया। इस उद्देश्य से उन्होंने शिवसेना को अपनी निजी जमीन दान में दी, जिससे यहां एक स्थायी शाखा स्थापित हो सके।
शाखा का भूमिपूजन भानुदास म्हात्रे, रामनाथ म्हात्रे, रमाकांत म्हात्रे और हिमांशू म्हात्रे द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में शिवसेना के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
इस मौके पर जनार्दन म्हात्रे (उपजिला प्रमुख), किरण म्हात्रे (सचिव पालघर जिला), मंगेश चव्हाण (नायगांव शहर प्रमुख), हृदयनाथ भोईर (विभाग प्रमुख), सुरेश भोगले (उपशहर प्रमुख), उमेश नाईक (उपशहर प्रमुख), मोहन रविंद्र पाटील (शाखाप्रमुख जूचंद्र), मयूर म्हात्रे, चरणा म्हात्रे (महिला शहर संघटक), मालिनी म्हात्रे (शाखा संघटक जूचंद्र), दीपा म्हात्रे (शाखा उपसंघटक जूचंद्र) सहित कई गणमान्य एवं वरिष्ठ शिवसैनिक मौजूद थे।
वरिष्ठ शिवसैनिक सुभाष राणे, पत्रकार सचिन राणे, धनेश्वर भगन, मिलिंद भगत, सुरेश पाटील, रविंद्र पाटील, विनोद म्हात्रे, रघुनाथ म्हात्रे सहित अन्य शिवसैनिकों और महिला आघाड़ी की कार्यकर्ताओं ने भी इस शुभ अवसर पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। शिवसेना की यह शाखा भविष्य में पार्टी के संगठन और स्थानीय नागरिकों के लिए एक महत्वपूर्ण केंद्र बनेगी।


