spot_img
Homeठाणे/पालघरनवघर पुलिस की बड़ी सफलता

नवघर पुलिस की बड़ी सफलता

  • पुलिस के शिकंजे में फर्जी CID ऑफिसर

भायंदर (सं. भा.) आज कल आम लोगों से ठगी करने की कई प्रकार की फंडे सामने आये है जिसमे एक तरीका नकली अधिकारी बनकर मासूम लोगों को चुना लगाने का होता है। लेकिन पुलिस की मुस्तैदी से उन्हें कानून की शिकंजे में फसना ही होता है ऐसा ही मामला भायंदर में सामने आया जिसमे नवघर पुलिस ने फर्जी अधिकारी को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है। 10 दिन पहले एक राहगीर को लूटकर फरार हुआ नकली सीआईडी ऑफिसर आखिरकार नवघर पुलिस के हत्थे चढ़ ही गया। आरोपी का नाम मुन्नावर उर्फ अनवर अब्दुल हमीद शेख है। उस पर मुंबई, नवी मुंबई, ठाणे तथा पश्चिम बंगाल में ठगी के 48 मामले दर्ज हैं। नवघर पुलिस स्टेशन के पीआई मिलिंद देसाई ने बताया कि आरोपी कुर्ला (प.) के कुरेशी नगर कसाइवाड़ा की इब्राहिम आई की चाल का रहने वाला है और उसे नालासोपारा से गिरफ्तार किया गया है। वह खुद को कभी सीआईडी ऑफिसर, पुलिस तो कभी दूसरे विभाग का अधिकारी बताकर लोगों को शिकार बनाता था। 22 जून को भायंदर में राहगीर मोहन शेट्टी को ठगा था. शेट्टी भायंदर रेलवे स्टेशन से पैदल घर लौट रहे थे। रास्ते में आरोपी उन्हें रोका, खुद को सीआईडी ऑफिसर बताया और डराकर उनसे 8900 नकदी सहित 1,18,000 कीमत के सोने की चेन व अंगूठी लूट लिया। पीआई ने बताया कि आरोपी के पास से 1,10,000 रुपए के गहने बरामद किए गए हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com