नालासोपारा (सं. भा.): वसई तालुका में तेजी से बढ़ते शहरीकरण और जनसंख्या के दबाव को देखते हुए राज्य सरकार ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए स्वतंत्र अपर तहसीलदार कार्यालय को मंजूरी दे दी है। इस फैसले से नालासोपारा और विरार क्षेत्र के लाखों नागरिकों को प्रशासनिक कार्यों में बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
जानकारी के अनुसार, इस कार्यालय की मंजूरी भाजपा विधायक राजन नाईक की पहल पर दी गई है। विधायक ने क्षेत्र की बढ़ती जरूरतों को ध्यान में रखते हुए पहले ही राज्य के महसूल मंत्री चंद्रशेखर बावनकुळे से इस संबंध में मांग की थी।
सरकार के इस फैसले से अब नागरिकों को जमीन, दस्तावेज़, प्रमाणपत्र और अन्य राजस्व से जुड़े कार्यों के लिए दूर-दराज के कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे, जिससे समय और संसाधनों की बचत होगी।
विधायक राजन नाईक ने इस महत्वपूर्ण निर्णय के लिए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और महसूल मंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह कदम क्षेत्र के विकास और प्रशासनिक सुलभता की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।
भाजपा विधायक की मांग रंग लाई, नालासोपारा में खुलेगा अपर तहसीलदार कार्यालय
RELATED ARTICLES


