spot_img
Homeठाणेकीमतों पर नाराजगी ठाणे में रिक्शा चालकों की बैठक, सीएनजी टेस्टिंग शुल्क...

कीमतों पर नाराजगी ठाणे में रिक्शा चालकों की बैठक, सीएनजी टेस्टिंग शुल्क कम करने की मांग तेज

प्रमोद कुमार

ठाणे (सं.भा.) बढ़ती महंगाई के बीच अब सीएनजी हाइड्रोटेस्टिंग की बढ़ी हुई कीमतों को लेकर रिक्शा चालकों में नाराजगी देखने को मिल रही है। इसी मुद्दे को लेकर ठाणे में बड़ी संख्या में चालकों ने एकजुट होकर आवाज उठाई और शुल्क कम करने की मांग की।
शिव परिवार संगठन की ओर से आयोजित इस बैठक में करीब 200 रिक्शा चालक शामिल हुए। बैठक की अगुवाई एडवोकेट विनय कुमार सिंह ने की, जहां चालकों ने सीएनजी हाइड्रोटेस्टिंग की बढ़ती लागत को लेकर अपनी समस्याएं विस्तार से रखीं।
इस दौरान एडवोकेट विनय कुमार सिंह ने सभी चालकों की बात सुनते हुए आश्वासन दिया कि इस मुद्दे को संबंधित विभागों के समक्ष उठाया जाएगा और समाधान के लिए प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि शिव परिवार संगठन हमेशा श्रमिक वर्ग के साथ खड़ा है और ठाणे-मुंबई के रिक्शा चालकों की समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता है।
बैठक को सफल बनाने में संगठन के कई कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भूमिका निभाई, जिनमें कमलेश सिंह, अरविंद गिरी, दिलीप सिंह, दीपक गिरी, अनिल ताटरे, आशीष सिंह, अशोक गिरी, मनोज सिंह, धीरेन्द्र सिंह, दीपक राणे, अमर सिंह और योगेश देसाले प्रमुख रूप से शामिल रहे।
बैठक में उपस्थित चालकों के नाम और हस्ताक्षर भी दर्ज किए गए, जो इस मांग के प्रति उनकी एकजुटता को दर्शाता है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com