spot_img
Homeमहाराष्ट्रमुंबईबोरीवली में रक्तदान शिविर : 151 यूनिट रक्त संकलित

बोरीवली में रक्तदान शिविर : 151 यूनिट रक्त संकलित

पूर्व सांसद गोपाल शेट्टी ने किया उद्घाटन, रक्तदाताओं को दिया सम्मान

मुंबई(स भा): सामाजिक उत्तरदायित्व और जनसेवा की भावना को केंद्र में रखते हुए भरत घाणेकर मित्र मंडल द्वारा बोरीवली (पूर्व) में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा के समक्ष, पश्चिम द्रुतगति महामार्ग के समीप आयोजित इस शिविर का शुभारंभ उत्तर मुम्बई के पूर्व सांसद तथा जनसेवक गोपाल शेट्टी ने फीता काटकर किया।

उद्घाटन अवसर पर जनसेवक गोपाल शेट्टी ने कहा कि रक्तदान को महादान कहा जाता है। इस कार्य से समाज में जीवन बचाने का अमूल्य योगदान होता है। उन्होंने मंडल के पदाधिकारियों और सभी रक्तदाताओं को साधुवाद देते हुए भविष्य में भी ऐसे जनकल्याणकारी उपक्रम आयोजित करने का आवाहन किया।

इस शिविर में नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए कुल 151 यूनिट रक्तदान किया। प्रत्येक रक्तदाता को प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम के दौरान वातावरण उत्साहपूर्ण और प्रेरणादायी रहा।

इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार योगेश त्रिवेदी, वरुण महेश घाणेकर, नरेंद्र माली, लक्ष्मीकांत नाईक सहित संस्था के पदाधिकारी एवं अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com