कांदिवली पश्चिम, महावीर नगर में श्री राम -रोटी ट्रस्ट और नरसिंह स्वराज फाउंडेशन द्वारा शिवजयंती का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी मुख्य अतिथि के तौर पर पधारे थे। इस अवसर पर उत्तर मुंबई के सांसद गोपाल शेट्टी, विधायक योगेश सागर, मनीषा चौधरी, सुनील राणे, भाई गिरकर सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे। धर्मानंद शतुरी एवं सूर्या रातुरी ने स्मृति चिन्ह, शाल, श्रीफल, पुष्पगुच्छ देकर पधारे सभी अतिथियों का सत्कार किया।


