spot_img
Homeमुंबईकल्याण के मशहूर रामदेव होटल में खाने में निकला कॉकरोच

कल्याण के मशहूर रामदेव होटल में खाने में निकला कॉकरोच

बीएमसी अधिकारी ने दर्ज कराई शिकायत

प्रमोद कुमार

डोंबिवली(स.भा.): कल्याण पश्चिम में स्थित मशहूर रामदेव होटल एक बार फिर अपनी लापरवाही को लेकर सुर्खियों में है। कुछ महीने पहले खाने में लोहे का टुकड़ा मिलने के बाद, अब एक ग्राहक को फ्राइड राइस के पार्सल में बड़ा कॉकरोच मिला है। इस घटना ने होटल की साफ-सफाई पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं और यह बात सामने आ रही है कि होटल नागरिकों की जान से खिलवाड़ कर रहा है।
बीएमसी अधिकारी ने लगाई शिकायत
यह घटना तब सामने आई, जब बीएमसी अधिकारी निकिता जाधव ने अपनी बेटी के लिए इस होटल से खाने का पार्सल खरीदा। जब उन्होंने खाना खोला, तो उसमें एक बड़ा कॉकरोच देखकर वह हैरान रह गईं। तुरंत ही वह होटल गईं और मालिक से इस घटना के बारे में बताया, लेकिन उन्हें कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला।
होटल प्रबंधन की लापरवाही
होटल प्रबंधन द्वारा कोई जवाब नहीं मिलने पर, निकिता जाधव ने मीडिया से संपर्क किया और अपनी शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने कहा, “अगर मेरी बेटी ने वह तला हुआ खाना खा लिया होता, तो क्या होता? इस घटना को देखकर साफ जाहिर है कि कल्याण के नागरिकों की जान से खिलवाड़ किया जा रहा है।” उन्होंने यह भी बताया कि रामदेव होटल प्रबंधन ने किसी भी तरह की बातचीत से इनकार कर दिया।
पुलिस में शिकायत
निकिता जाधव ने कहा कि वह इस मामले में महात्मा फुले चौक पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराएंगी। उन्होंने कहा, “अगर मेरी बेटी को कुछ हुआ तो कौन जिम्मेदार होगा?” यह घटना होटल की लापरवाही और खाद्य सुरक्षा मानकों की अनदेखी को उजागर करती है, जिस पर प्रशासन को तुरंत ध्यान देने की जरूरत है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com