spot_img
Homeमुंबईगिरफ्तार तस्कर के तीन को पकड़वाया 3 करोड़ की मॉर्फीन ड्रग्स बरामद

गिरफ्तार तस्कर के तीन को पकड़वाया 3 करोड़ की मॉर्फीन ड्रग्स बरामद

मुंबई (सं.भा.)। ठाणे ग्रामीण पुलिस को बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। टिप के आधार पर पकड़े गए ड्रग्स तस्कर की निशानदेही पर एएसपी अतुल कुलकर्णी की टीम ने उसके तीन साथियों को दबोच कर उनके पास से करीब 3 करोड़ रुपए कीमत की 70 किलो मॉर्फीन (डोडा) ड्रग्स बरामद की है। पकड़े गए आरोपी मध्य प्रदेश व राजस्थान के निवासी है। जिस जीप में ड्रग्स लेकर आरोपी आये थे, उसे जब्त कर लिया गया है। हर बार की तरह इस बार भी ड्रग्स कहां से और किसे देने के लिए लाई गई थी? इसका खुलासा नहीं किया गया है। एएसपी अतुल कुलकर्णी को टिप मिली थी कि एक ड्रग्स तस्कर भायंदर थाने की हद में नेताजी सुभाषचंद्र बोस मैदान के पास शुक्रवार को आने वाला है। जाल बिछाकर जब आरोपी ईश्वर उमराव सिंह को पकड़ा गया तो उसके पास से थोड़ी मात्रा में मॉर्फीन ड्रग्स बरामद हुई। उससे पूछताछ में खुलासा हुआ की उसके अन्य तीन साथी ड्रग्स की बड़ी खेप लेकर काशीमीरा में आने वाले हैं। पुलिस सक्रिय हुई, नाकेबंदी की और उन्हें दबोच लिया। उनकी गाड़ी से 70 किलो मॉर्फीन ड्रग्स बरामद हुई~ जिसकी कीमत 2,89,65,200 रुपये आंकी गई है। आरोपियों में राहुल गोकुल सिंह मीना (21), शम्भू रोडूलाल सोलंकी (21)मध्य प्रदेश तथा मुकेश कुमार कन्हैया ढोली (30) राजस्थान के गंगधर गांव का रहने वाला है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com