मुंबई (सं.भा)। शराबी पति को शराब पीने से मना रकनेवाली नवविवाहित पत्नी को अपनी जान गांवानी पड़ी। वडाला ट्रक टर्मिनल अंतर्गत आनेवाले इलाके शास्त्रीनगर में शराबी पति से उसकी पत्नी का शराब पीने को लेकर रोज झगड़ा होता था।। इसकी जानकारी पत्नी अपने भाई को भी देती थी, जो पति को पसंद नहीं था। इसी कलह के चलते २१ मई को शराबी पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी और खुद आत्महत्या करने की कोशिश की।
वडाला स्थित शास्त्री नगर में संजय भटेल पड़ीहारी अपनी पत्नी के साथ रहता था। हाल ही में उसकी शादी हुई थी। संजय को शराब पीने की लत थी इसी के चलते उसकी पत्नी सुमन से रोज रोज झगड़ा होता था और इसकी जानकारी सुमन अपनी मां और भाई को देती थी, जिसके चलते कलह और बढ़ जाती थी। २१ मई की रात संजय शराब के नशे में धूत था। इस पर पत्नी से उसका झगड़ा हो गया। शराबी पति ने गुस्से में अपनी पत्नी की हत्या कर दी और धारदार हथियार से खुद पर भी कई वार कर घर मे जख्मी अवस्था में पड़ा रहा। पड़ोस में रहने वालों ने संजय के घर से दुर्गंध आने की शिकायत पुलिस में की, जिसके बाद वडाला पुलिस स्टेशन ने जांच के बाद पति को गिरपÌतार कर लिया।


