spot_img
Homeमहाराष्ट्रटोरेंट पावर द्वारा भिवंडी में आयोजित किया गया दावत-ए-इफ्तार, सामुदायिक बंधन और...

टोरेंट पावर द्वारा भिवंडी में आयोजित किया गया दावत-ए-इफ्तार, सामुदायिक बंधन और एकता का जश्न मनाने का एक वार्षिक कार्यक्रम ।

प्रमोद कुमार

भिवंडी (सं.भा.) : इस वर्ष भी एकजुटता बढ़ाने और सामुदायिक संबंध बनाने के उद्देश्य से टोरेंट पावर द्वारा एक भव्य इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। रमज़ान का महीना चल रहा है, आज १० मार्च २०२६, मंगलवार को टोरेंट पावर द्वारा भिवंडी के नागरिकों के लिए पाटीदार हॉल – अशोक नगर में एक इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में शहर के लगभग सभी जाने-माने मान्यवरों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। पुलिस थानों के अधिकारी, महानगर पालिका के अधिकारी, प्रसिद्ध राजनीतिक हस्तियां, मीडिया के विभिन्न लोग, और क्षेत्र के प्रसिद्ध नागरिक सभी इस कार्यक्रम में उपस्थित थे। इस अवसर पर जीवन क्लर्क-उपाध्यक्ष, जय पांड्या, सुधीर देशमुख व चेतन बदियानी, जैसे वरिष्ठ अधिकारियों सहित टोरेंट की टीम ने सभी अतिथियों का हार्दिक स्वागत किया। सैयद मुफ़्ती मोहम्मद उजैफा कासमी ने उपस्थित अतिथियों को रमजान और इफ्तार का महत्व समझाया। अतिथियों ने टोरेंट पावर की व्यवस्था की सराहना की और कहा कि ऐसे सामाजिक कार्यक्रम से शहर के नागरिकों के बीच सहयोग, शांति और सद्भाव में मदद मिलती है। टोरेंट पावर के पीआरओ चेतन बदियानी ने संवाददाता को कंपनी के लोगो में बदलाव के बारे में सूचित किया, और बताया कि इस तरह के आयोजनों से कंपनी और सामाजिक समुदाय के बीच संबंध मजबूत होते हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com