मुंबई (सं.भा.) .कोरोना वायरस के चलते लोगो में अचानक नाक और मुँह को छुपाने वाले मास्क की डिमांड बढ़ गई है इसको देखते हुए कालाबाजारी शुरू हो गई है। इसपर लगाम कसने के लिए प्रशासन ने नया नियम तैयार किया है अब केवल डॉक्टर की चिट्ठी पर ही मास्क मिलेगा। देश में कोरोना के मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए केंद्र सरकार ने सामजिक कार्यक्रमों के आयोजन से बचने की सलाह दी है. उसी निर्देश का पालन करते हुए राज्य सरकार ने सार्वजिनिक कार्यकम को रद्द करने का निर्देश जारी किया है. बीएमसी मुख्यालय में पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने यह जानकारी दी.
एफडीए ने ‘एन 95 मास्क’ की कालाबाजारी को देखते हुए दवा की दुकानों को डॉक्टर की चिट्ठी के बिना मास्क बेचने पर रोक लगायी है. टोपे ने कहा कि मुंबई के अलावा पुणे और नागपुर हवाई अड्डे पर भी थर्मल स्क्रीनिंग शुरु की गई है.
टोपे ने बताया कि 6 मार्च तक 684 विमानों में 83,516 यात्रियों की जांच की गई है. कोरोना प्रभावित क्षेत्रों से राज्य में अब तक 516 यात्री आए हैं.


