spot_img
Homeमहाराष्ट्रमुंबईनशे में धुत पुलिसकर्मी ने लोकल ट्रेन में की महिलाओं से छेड़छाड़

नशे में धुत पुलिसकर्मी ने लोकल ट्रेन में की महिलाओं से छेड़छाड़

वसई(स भा): मीरा-भाईंदर वसई-विरार पुलिस आयुक्तालय में तैनात एक पुलिस कांस्टेबल पर लोकल ट्रेन में महिला यात्रियों से छेड़छाड़ करने का आरोप लगा है। शनिवार को नशे की हालत में यह पुलिसकर्मी महिलाओं के डिब्बे में घुस गया और अभद्र हरकतें करने लगा। महिलाओं के विरोध करने और शिकायत करने के बाद, आरोपी को पकड़कर वसई जीआरपी (गवर्नमेंट रेलवे पुलिस) के हवाले कर दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक, शनिवार दोपहर करीब 2:52 बजे की बोरीवली-वसई लोकल में पुलिसकर्मी अमोल किशोर सपकाले मीरा रोड स्टेशन से महिला डिब्बे में चढ़ गया। वर्दी पहने हुए उसने डिब्बे में मौजूद महिला यात्रियों से अश्लील हरकतें और छेड़छाड़ शुरू कर दी, जिससे महिलाएं डर गईं। उसने सीट पर बैठी महिलाओं से टिकट मांगने का नाटक किया और कुछ महिलाओं के मोबाइल फोन भी छीन लिए।

पुलिसकर्मी की इन हरकतों से तंग आकर महिलाओं ने उसे नायगांव स्टेशन पर जबरन उतार दिया और स्टेशन मास्टर के पास ले गईं। स्टेशन मास्टर ने तुरंत इसकी सूचना वसई रेलवे पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और कांस्टेबल अमोल सपकाले को हिरासत में ले लिया। महिला यात्रियों की शिकायत पर, वसई जीआरपी के सीनियर पीआई भगवान डांगे ने बताया कि आरोपी के खिलाफ धारा 74 और धारा 351(2) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है, हालांकि अभी तक उसे गिरफ्तार नहीं किया गया है। मामले की आगे की जांच जारी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com