spot_img
Homeमुंबईइंजीनियर पटले का खेला, कहीं तोड़ा तो कहीं छोड़ा, मनपा आर दक्षिण...

इंजीनियर पटले का खेला, कहीं तोड़ा तो कहीं छोड़ा, मनपा आर दक्षिण वार्ड में पैसा फेकों तमाशा देखो

मुंबई (सं. भा.)। कांदिवली पश्चिम स्थित का मनपा आर/ दक्षिण वार्ड का इमारत व फैक्ट्री विभाग भ्रष्टाचार के दलदल में बुरी तरह डूब गया है। यहां इंजीनियर से लेकर मुकादम तक पैसे लेकर अवैध निर्माण को तोड़ने या बचाने की सूपारी लेने के काम में लिप्त हैं। इन्हीं लोगों में शामिल है सब इंजीनियर की कुर्सी पर बैठने वाला जुनीयर इंजीनियर पटले। आरोप है कि जब से उसे सब इंजीनियर का चार्ज दिया गया है तब से कांदिवली में अवैध निर्माण की बाढ़ आ गई है। उसमें भी इंजीनियर पटले खेल खेलता रहता है। जो अवैध निर्माणकर्ता उसकी मांग के अनुसार उसे पैसे दे देता है उसके अवैध निर्माण को तो छोड़ देता है। जो अवैध निर्माकर्ता इंजीनियर पटले को उसकी डिमांड के अनुसार नही पटा पाता उसके अवैध निर्माण को बुरी तरह तोड़ देता है यानी जमींदोज कर देता है।

इंजीनियर पटले के इस अवैध खेल का नजारा वार्ड क्रमांक २० में देखा जा सकता है। यहां के इस्लाम कंपाउंड की बाटली वाली गल्ली तथा ९० फीट रोड के भंडारी कंपाउंड, कैफे गुलशन के सामने अवैध निर्माण कार्य किए गए है। इसके अलावा ९० फीट रोड, खान गली, गणेश चौक, चारकोप गांव, जलाराम मंदिर के पिछे, एकता नगर आदि परिसरों में लॉकडाउन के दौरान सैकड़ों की तादाद में अवैध निर्माण किए गए हैं। चूंकि यहां अवैध निर्माण करने वाले कांट्रेक्टरों ने इंजीनियर पटले द्वारा मांगी गई रकम दे कर उसे पटा लिया इस लिए यह सभी अवैध निर्माण फिलहाल पूरी तरह सुरक्षित हैं।

वहीं के.डी. कंपाउंड में कांट्रेक्टर छोटू द्वारा अवैध निर्माण किया गया। सूत्रों की माने तो इंजीनियर पटले द्वारा छोटू के अवैध निर्माण को पूरी तरह तोड़ दिया गया है। मनपा आर दक्षिण वार्ड की यह दोहरी नीति क्षेत्र के लोगों की समझ में नहीं आ रही हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com