spot_img
Homeलालजी पाड़ा पुलिस चौकी के बगल में फुटपाथ बना अवैध पार्किंग का...

लालजी पाड़ा पुलिस चौकी के बगल में फुटपाथ बना अवैध पार्किंग का अड्डा

  • नींद में सो रही है कांदिवली पुलिस
  • ट्राफिक पुलिस ने कहा करेंगे कार्रवाई

मुंबई (सं. भा.)। कांदिवली पश्चिम के न्यू लिंक रोड से मेट्रो ट्रेन की लाईन गुजरी है। यहां पर एमएमआरडीए ने सड़क की दोनो तरफ चौड़े-चौड़े फूटपाथ बना दिए हैं। यही फूटपाथ इन दिनों पार्किंग माफियाओं के लिए वरदान साबित हो रहे हैं। यह माफिया लोग रात लगभग ८ बजे से लेकर सुबह ७ बजे तक ऑटो रिक्शा वालों से पैसे लेकर उनकी ऑटो अवैध रुप से पार्क कराते हैं।

         

             विजय ठाकर (ट्रैफिक विभाग: व. पु. नि.)

ज्ञात हो कि लालजी पाड़ा पुलिस बीट चौकी के बगल में भी फूटपाथ पर अवैध पार्किंग का अड्डा चलाया जा रहा है। यह वही जगह है जहां कुछ दिन पहले दो गुटों में हुए झगड़े के बाद वहां अवैध असलहे से गोली मार कर दो युवकों को मौत की निंद सुला दिया गया था। इतना सब होने के बावजूद कांदिवली पुलिस स्टेशन से संलग्न लालजी पाड़ा पुलिस बीट चौकी में तैनात पुलिस वाले इस अवैध रिक्शा पार्किंग के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की जगह इस ओर से अपनी आंख बंद कर पार्किंग माफियाओं को बढ़ावा देने का काम करते नजर आ रहे हैं। लिंक रोड के फूटपाथ पर सिर्फ लालजी पाड़ा में ही अवैध पार्किंग का धंधा नही फल-फुल रहा है बल्कि गणेश नगर के पूरे क्षेत्र में अनेकों जगह पर अवैध पार्किंग का खेल खेला जा रहा है। इसमें ओल्ड लिंक रोड के बगल में बने पूजा बिल्डिंग के सामने के अलावा भाब्रेकर नगर रोड पर बने मनपा स्कूल के ठीक सामने अवैध पार्किंग का धंधा फल-फुल रहा है।

स्थानीय लोगों कि माने तो मनपा स्कूल के सामने तो रात के वक्त महिलाओं को वहां से गुजरना उन्हें शर्मसार कर देती हैं। लोगों का कहना है कि वहां खड़ा किए जाने वाले ऑटो रिक्शा में टपोरी टाईप के लोग न सिर्फ शराब पीते हैं बल्कि बगल में लड़कियों को बैठा कर अश्लील हरकतें भी करते हैं। उपरोक्त दोनो अवैध पार्किंग चारकोप पुलिस स्टेशन के तहत आता है। इस पूरे मामले पर जब कांदिवली ट्रैफिक डिविजन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक विजय ठाकर से बात की गई तो उन्होंने क्षेत्र में चलने वाले सभी अवैध पार्किंग अड्डों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने का अश्वासन ‘संगठन भारत’ अखबार को दिया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com