spot_img
Homeमहाराष्ट्रमुंबईफर्जी पते पर गैस सिलेंडर का फर्जिवाड़ा

फर्जी पते पर गैस सिलेंडर का फर्जिवाड़ा

  • इमरान को मिला है आसु गैस का आर्शीवाद

मुंबई (सं. भा.)। गैस एजेसिंयों द्वारा फर्जी पते के नाम पर घरेलू गैस सिलेंडर का फर्जीवाड़ा लगातार किया जा रहा है। इस फर्जीवाड़े में कांदिवली पश्चिम का आसु गैस एजेंसी भी शामिल है। आसु गैस एजेंसी इस फर्जिवाड़ा को अंजाम देने के लिए इमरान नामक व्यक्ति को अपना आर्शीवाद दे रखा है।
गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही मालाड पश्चिम के अक्सा बीच के पास धारोली गांव में बने एक कंपाउंड में फर्जी रिफिलिंग प्लांट का भांडा फोड़ पुलिस ने किया था। पुलिस का कहना है कि उस फर्जी रिफिलिंग प्लांट में घरेलू उपयोग के सिलेंडर का गैस कामर्शियल सिलेंडर में भर कर होटल आदि में बेचा जा रहा था। इस मामले मे पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया था जिसमें आसु गैस एजेंसी की मालकिन का भी समावेश था। इतना सब होने के बाद भी आसु गैस एजेंसी का फर्जीवाड़ा नही रुका है। ‘संगठन भारत’ के पास उपलब्ध कागजातों से यह पता चलता है कि फर्जी पते पर ग्राहकों को गैस सिलेंडर दिए जाते हैं ।


स्थानीय लोगों का कहना है कि आसु गैस एजेंसी ने इस फर्जिवाड़े के लिए इमरान नामक व्यक्ति को अपना एजेंट बना रखा है। इमरान कांदिवली पश्चिम, गरुडा पेट्रोल पंप के सामने टेंपो में सिलेंडर भर कर खुलेआम कालाबाजारी करता है।
सूत्र यह भी बताते है कि इमरान को उक्त गैस सिलेंडर रात को गैस एजेंसी द्वारा भेज दिया जाता है। कांदिवली पुलिस के आशीवार्द से गणेश नगर में अवैध रुप से चलने वाले बांगड़ी कारखाने, चाइनीज, समोसा व बटाटा वड़ा तलने के ठेलों के अलावा छोटे-मोटे होटलों में इमरान गैस सिलेंडर को अधिक कीमत पर बेचता है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com