spot_img
Homeप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली का टारगेट फिक्स!

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली का टारगेट फिक्स!

  • एकनाथ शिंदे गुट को भी मिला भीड़ जुटाने की जिम्मेदारी!

मुंबई (सं. भा.) : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 19 जनवरी को मुंबई आ रहे हैं। इस दौरान मोदी मुंबई शहर में अलग-अलग डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन करेंगे साथ ही 19 जनवरी को बिकेसी के एमएमआरडीए ग्राउंड पर बड़ी रैली भी करेंगे। राजनीतिक गलियारे में ऐसी चर्चा है कि बीएमसी चुनाव के मद्देनजर पीएम मोदी का यह मुंबई दौरा आयोजित किया गया है। पीएम के इस दौरे और रैली को अभूतपूर्व बनाने के लिए बीजेपी और एकनाथ शिंदे गुट ने जबरदस्त तैयारियां शुरू की हैं। इतना ही नहीं यह भी कहा जा रहा है कि बीजेपी ने एकनाथ शिंदे गुट को भी इस रैली में भीड़ जुटाने का टारगेट दिया है। इसलिए भीड़ जुटाने के लिए शिंदे गुट के नेता काम पर लगे हुए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 19 तारीख को बीकेसी में सभा होनी है। इस रैली के मद्देनजर बालासाहेबांची शिवसेना यानी एकनाथ शिंदे गुट और बीजेपी की बीती रात बीकेसी के मैदान पर संयुक्त बैठक हुई। इस बैठक में सभी नेताओं को अपने-अपने इलाकों से भारी संख्या में लोगों को बीकेसी मैदान पर लाने की जिम्मेदारी दी गई है।


सूत्रों की मानें तो इस सभा के लिए बीजेपी को एक लाख लोग और एकनाथ शिंदे गुट को 50 हजार लोग जुटाने का टारगेट दिया गया है। एकनाथ शिंदे गुट का मुंबई में कोई खास आधार न होने की वजह से यह माना जा रहा है कि शिंदे गुट को मुंबई में भीड़ जुटाना मुश्किल होगा। इस वजह से शिंदे गुट ठाणे जिले से ज्यादा से ज्यादा लोगों को यहां लाने की कोशिश करेगा। इस दौरान शिंदे गुट के पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से पीएम की सभा के लिए लोगों के लाने की जिम्मेदारी पर अमल करने का फरमान सुना दिया है।
एकनाथ शिंदे गुट की प्रवक्ता शीतल मात्रे ने ट्वीट करके जानकारी दी है कि 19 जनवरी की सभा के मद्देनजर हुई रैली के आयोजन के संबंध में शिंदे गुट और बीजेपी पदाधिकारियों की बैठक हुई। जिसमें कैबिनेट मंत्री दीपक केसरकर और बीजेपी नेता आशीष शेलार शामिल थे। इन दोनों ही नेताओं ने अपने-अपने दल के कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। शिंदे-फडणवीस सरकार 19 जनवरी को होने वाली इस रैली को न भूतो न भविष्यति जैसा करने के प्रयास में जुटी हुई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com