मुंबई (सं. भा.) मालाड ईस्ट दो कार्यों भूमि पूजन भाजपा मनपा पक्ष नेता विनोद मिश्रा के हाथों किया गया। सेंट्रल बैंक से सीता सोसायटी तक रास्तों का नवीकरण होगा और संजय नगर से मल्लिका होटल तक मल निस्सारण वाहिनी बिछाया जाएगा। आज दोनों ही कार्यों के भूमि पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां विनोद मिश्रा ने अपने हाथों से नारियल तोड़कर दोनों ही कार्यों का भूमि पूजन किया। इस मौके पर पार्टी के कार्यकर्ता पदाधिकारी और स्थानिक रहिवासी बडे पैमाने पर मौजूद रहे। विनोद मिश्रा ने कहा जल्द ही रास्तों का नवीनीकरण और मल निस्सारण वाहिनी बिछाने का कार्य पूरा होगा तो मौजूद स्थानिक रहिवासियों ने विनोद मिश्रा का आभार प्रकट किया।



