spot_img
Homeमहाराष्ट्रमुंबईमालवणी में पुलिस का फ्लैग मार्च मंत्री असलम शेख ने की घरों...

मालवणी में पुलिस का फ्लैग मार्च मंत्री असलम शेख ने की घरों में रहने की अपील, लॉक डाउन का पूरी तरह पालन करें

मुंबई (सं. भा.) | लॉक डाऊन की पहली समय सीमा मंगलवार को समाप्त होगी। कोरोना के बढ़ते मरीजों की संख्या को देखते हुए महाराष्ट्र सरकार ने लॉक डाऊन के दुसरे चरण की न सिर्फ घोषणा की है बल्कि संभावना जताई जा रही है कि जिन क्षेत्रों में कोरोना के ज्यादा मरीज पाए जाएंगे। उन इलाकों को सील करने के अलावा घर से बाहर निकलने वालों के साथ पुलिस शख्ती से निपटेगी। इसी कड़ी में रविवार को मालवणी पुलिस ने पुरे क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया जिस में महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री असलम शेख भी शामिल रहे। उन्होने मालवणी और मालाड की जनता से घरों मे रहने की अपील  बाहर न निकलने की गुजारिश की।

गौरतलब है कि  इस हफ्ते से कोरोना वायरस भारत में अपने थर्ड स्टेज की और बढ़ रहा है । कोरोना वायरस से बचाव के लिए हर जगह लॉकडाउन  के आदेश दे दिए गए हैं । मुंबई में कोरोना वायरस एक से दुसरे व्यक्ति को संक्रमित कर बड़ी तेजी से अपना दायरा बढ़ा रहा है | सरकार के आदेश पर पुलिस हर जगह और बार -बार अनाउंसमेंट कर रही है कि  जितना हो सके अपने घरों के अंदर रहें। मलाड के विधायक और महाराष्ट्र सरकार के कैबिनेट असलम शेख ने पुलिस दल के साथ अपने इलाके का चक्कर लगाया |

असलम शेख मंत्री ही नहीं मुंबई के पालक मंत्री भी है | इस हिसाब से मुंबई वालों के प्रति उनकी जबाबदारी अधिक बनती है । इसका निर्वहन भी वे बखुबी करते दिखाई दे रहे हैं।

वायरस से बचाव को लेकर खुद सड़कों पर उतरना और लोगों को जागरुक करना अपने चुनाव क्षेत्र के लोगों के प्रति उनकी चिंता को दर्शाता है। इस दौरान उन्होने से  जनता से विनती किया कि एक जगह पर ज़्यादा लोग इकट्ठा नहीं हों। यही एक इकलौता उपाय है, कोरोना वायरस से बचने का । शेख ने कहा कि चीन ,अमेरिका, इंगलैंड, इटली,जर्मनी, ईरान जैसे देश में हालात बहुत भयंकर है । चीन के बाद हिंदुस्तान की जनसंख्या अधिक है | अगर कोरोना को हम सब मिलकर नहीं पछाड़े तो हमारे मुल्क में बहुत बड़ी जनहानि कर देगा |

शेख जिस सड़क, रास्ते से जाते बस यही अपील करते थे कि हमे अक्लमंदी दिखानी चाहिए और सरकार द्वारा दिए गए सभी निर्देशों का अच्छे से पालन करना चाहिए । ना की यह सोचना चाहिये की यह बिमारी हमे तो हो ही नहीं सकती । अगर पूरी दुनिया इस भयंकर संकट का सामना कर रही है और अब हमारी बारी है इसका सामना करने की तो अक्लमंदी से इसका सामना कीजिये और कृपा करके जब तक कोई ज़रूरी काम न हो घर से बहार मत जाइये ।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com