मुंबई (सं. भा.)। कोरोना संक्रमण के चलते लॉक डाउन के दौरान रेल अधिकारियों-कर्मचारियों के माध्यम से आवश्यक माल ढुलाई की निगरानी की जा रही है। मध्य रेल के कई अधिकारी इस कठिन समय के दौरान अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। इनमें से एक वी.एम.राजन हैं जो कल्याण गुड्स यार्ड के चीफ यार्ड मास्टर हैं। राजन लॉकडाउन के दौरान माल गाड़ियों को चलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
इन्होंने आवश्यक वस्तुओं की आवाजाही को पूरा करने के लिए गुड्स ड्राइवर, गार्ड और अन्य कर्मचारियों ने ३११ माल गाड़ियों को चलाने में कामयाबी हासिल की है। इसके अलावा आवश्यक दवाओं, सैनिटाइजर, दस्ताने, मास्क आदि की आपूर्ति करने के लिए कल्याण-चंगसारी, कल्याण-हजरत निजामुद्दीन और हरिद्वार-कल्याण के बीच ४ पार्सल सेवाओंको चलाने में भी कामयाबी हासिल की है।


