spot_img
Homeमहाराष्ट्रमुंबईगैलेंट्री पुरस्कार विजेताओं का राज्यपाल ने किया सम्मान   

गैलेंट्री पुरस्कार विजेताओं का राज्यपाल ने किया सम्मान   

मुंबई (सं. भा.) । देश की आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर राष्ट्रीय स्तर पर आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में नौसेना के पश्चिमी मुख्यालय द्वारा आयोजित समारोह में सेवानिवृत्त एवं सेवारत अधिकारियों तथा सैनिकों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।  महाराष्ट्र के गैलेंट्री (शौर्य) पुरस्कार विजेताओं को कोलाबा स्थित नौसेना के कैप्टन महेंद्र नाथ मुल्ला सभागार में राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि भारत में नौसेना का महत्व प्राचीन काल से ही रहा है। छत्रपति शिवाजी महाराज ने भी नौसेना के महत्व को महसूस किया और आरमार का निर्माण किया था।

समारोह में नौसेना के पश्चिमी डिवीजन के मुख्य ध्वज अधिकारी वाइस एडमिरल अजेंद्र बहादुर सिंह के साथ नौसेना के वरिष्ठ अधिकारी, सेवानिवृत्त अधिकारी, सैनिक और उनके परिवार के लोग मौजूद थे। राज्यपाल ने पूर्व नौसेना प्रमुख एडमिरल विजय सिंह शेखावत, कमांडर अशोक कुमार, कमांडर अनूप वर्मा, कैप्टन होमी मोतीवाला, सर्जन कमांडर आलोक बनर्जी, कैप्टन कौस्तुभ विजयकुमार गोसावी, क्लीयरेंस डाइवर आनंद सोपान सावंत और पेटी ऑफिसर आदेश कुमार को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com