- मालिक हुआ फरार, चालक हुआ गिरफ्तार
वसई (सं. भा.) मुंबई-अहमदाबाद वेस्टर्न एक्सप्रेस हाइवे के लोढाधाम मंदिर के पास से नायगांव पुलिस गुटखा से भरे एक वाहन को जब्त करने में सफल रही है। इसमें रखे 27 लाख रुपए से ज्यादा के प्रतिबंधित गुटखा सहित वाहन को जब्त किया है। पुलिस वाहन चालक को गिरफ्तार कर फरार हुए मूल मालिक का पता लगा रही है। आरोपी की पहचान फकरु मशाकु पटेल के रूप में हुई है।

पुलिस ने बताया कि मुखबिरों से सूचना मिली कि मुंबई-अहमदाबाद वेस्टर्न एक्सप्रेस हाइवे पर स्थित यादव ढाबा के पास टेंपो से अवैध गुटखा तस्करी की जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया। पुलिस की तलाशी में गाड़ी से 22 लाख 36 हजार रुपए का 180 गोनी गुटखा बरामद किया गया। हर गोनी में 17 पैकेट रखा हुआ था। जिसके बाद पुलिस ने गाड़ी सहित 27 लाख 33 हजार 400 रुपए का सामान जब्त कर लिया। नायगांव पुलिस स्टेशन के सहायक पुलिस निरीक्षक बलराम पालकर ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच की जा रही है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट में आरोपी को रविवार तक पुलिस हिरासत में भेजा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।


