spot_img
Homeमहाराष्ट्रमुंबई‘हनुमान अंश’ की कमाई जारी, 400 करोड़ के आंकड़े पर निगाहें

‘हनुमान अंश’ की कमाई जारी, 400 करोड़ के आंकड़े पर निगाहें

मुंबई (सं.भा.) फिल्म ‘हनुमान अंश’ की बॉक्स ऑफिस पर पकड़ सातवें सप्ताह में भी बनी हुई है। रिलीज के कई सप्ताह बाद भी फिल्म दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में कामयाब नजर आ रही है। खासकर सातवें रविवार को फिल्म के कारोबार में आई तेजी ने बॉक्स ऑफिस पर इसके प्रदर्शन को फिर चर्चा में ला दिया है।

फिल्म के सातवें वीकेंड में भारत में करीब 28.50 करोड़ रुपये का कारोबार होने की जानकारी सामने आई है। इसमें रविवार का योगदान 13.75 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। इसके साथ ही फिल्म का भारत में अब तक का नेट कलेक्शन 271.88 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।

ग्रॉस कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने देश में अब तक करीब 321.05 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। रिलीज के शुरुआती दौर के बाद भी दर्शकों की रुचि बनी रहने से फिल्म का प्रदर्शन लगातार जारी है।

भारत में अच्छा प्रदर्शन करने वर्ल्डवाइड बाद फिल्म को विदेशी बाजारों में भी रिलीज किया गया। विदेशों से फिल्म ने अब तक करीब 26 करोड़ रुपये की कमाई की है। उपलब्ध बॉक्स ऑफिस आंकड़ों के अनुसार फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन करीब 347.05 करोड़ रुपये हो गया है।

अब फिल्म की नजर 400 करोड़ रुपये के वैश्विक कारोबार के आंकड़े पर टिकी है। आने वाले दिनों में फिल्म की कमाई किस रफ्तार से आगे बढ़ती है, यह देखना दिलचस्प होगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com