फतेहपुर (सं. भा.) । सरस्वती बाल मंदिर इंटर कॉलेज रघुवंशपुरम में बोर्ड परीक्षा के समापन के उपरांत बारहवीं कक्षा की छात्राओं ने एक-दूसरे को अबीर- गुलाल लगाकर अत्यन्त भावनात्मक वातावरण में होली का पर्व मनाया।इस विद्यालय में और इस परिसर में उनके लिए यह जीवन का अंतिम अवसर था कि वो एक दूसरे के साथ होली जैसा महत्वपूर्ण पर्व मनाएं। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक राकेश कुमार त्रिवेदी ने कहा कि होली ईश्वर के प्रति अटूट आस्था व विश्वास तथा सामाजिक समरस्ता का पर्व है। होली उत्सव कार्यक्रम में प्रधानाचार्य शिवबाबू, विनोद, आनंद, कुलदीप आदि विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा।
बाल मंदिर इंटर कॉलेज में 12वीं की छात्राओं संग मनाया होली पर्व
RELATED ARTICLES


