spot_img
Homeमुंबईविरार में भी शुरू हुआ घर घर टीकाकरण अभियान

विरार में भी शुरू हुआ घर घर टीकाकरण अभियान

विरार (सं. भा.) एक तरफ मनपा और सरकारी अस्पतालों में टिके की किल्लत बताई जा रही है जबकि दूसरी तरफ निजी अस्पतालों एवं सामाजिक संस्थाओ द्वारा  निर्धारित शुल्क पर टीकाकरण किया जा रहा है हालांकि वसई विरार समेत पुरे राज्य में सरकारी टीकों का अभाव  है फिर भी जो कुछ टिकें मिल रहे है उसको घर घर लगाने का फैसला किया गया है। वसई विरार शहर मनपा ने 1 जून से घर- घर कोविड 19 टीकाकरण कार्यक्रम शुरू कर दिया है। इसके लिए स्वास्थ्य कर्मचारियों के साथ 9 बस निर्धारित की गई है। प्रशासनिक चिकित्सा अधिकारी डॉ. वसंत पाटिल ने इस बात की पुष्टि करते हुए बताया कि ‘वसई किले के पास दत्ताधाम कॉलोनी की लेपर कॉलोनी में 20 कुष्ठ रोगियों को पहला टीकाकरण किया गया था। 45 वर्ष से ऊपर के लोगों को हमने कोविड- 19 का टीका दिया है।

वसई विरार में किया जा रहा 9 बसों का इस्तेमाल

वसई विरार परिवहन समिति के अध्यक्ष प्रितेश पाटील ने कहा कि टीकाकरण अभियान के लिए 9 बसों का इस्तेमाल किया जा रहा है। आपात स्थिति से निपटने के लिए और भी बसें सुसज्जित हैं। पाटिल ने बताया कि प्रशासनिक बसें अस्पताल के बिस्तरों के साथ सुसज्जित हैं। किसी भी आपात स्थिति में डॉक्टरों और नर्सों की एक टीम जरूरतमंदों को तत्काल चिकित्सा सहायता प्रदान कर सकती है। इसके अलावा डेटा एंट्री ऑपरेटर भी शामिल हैं। साथ ही आशा स्टाफ को भी तैनात किया गया है। वसई विरार के पूर्व महापौर प्रवीण शेट्टी ने बताया कि उनकी पार्टी ने एक सप्ताह पूर्व प्रशासक आयुक्त के पास इस योजना का प्रस्ताव दिया था। चिकित्सा कर्मियों को ले जाने वाली बसें बड़ी आबादी वाले स्लम क्षेत्रों में प्रवेश करेंगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com