मुंबई (सं. भा.)। माया नगरी मुंबई में कुछ भी असंभव नही हैं। ऐसा ही एक सोना द बार नामक बीयर बार है जो गोरेगांव पूर्व, प्रवासी इंडिस्ट्रीयल इस्टेट के सामने गोरेगांव-मुलुंड लिंक पर स्थित हैं। जहां आज सोना द बार चल रहा है वहां कभी करिश्मा बीयर बार हुआ करता था। उस दौरान यहां पर सिर्फ शराब परोसा जाता था। बाद में करिश्मा की जगह पर साईनाथ बीयर बार का वहां पर बोर्ड लग गया। उस दौरान साईनाथ बीयर बार में लेडिज सर्वीस दी जाती थी। वर्तमान में उसी जगह पर सोना द बार चल रहा है। इसे सुरेश शेट्टी ने असली मालिक से चलाने के लिए लिया है।
बताया यह भी जाता है कि सुरेश ने सोना द बार को चलाने की जिम्मेदारी अकरम नामक व्यक्ति को दे दिया है। यहां ऑर्केस्ट्रा के नाम पर बार बालाओंसे मादक डांस कराया जाता है। ऐसा नहीं है कि इसकी जानकारी डिंडोशी पुलिस स्टेशन को नही है। सब कुछ जानते हुए भी पुलिस ने इस ओर से आंख मुंद रखी है।
सूत्रों की माने तो ऑर्केस्ट्रा के नाम पर बार मालिक या चलाने वाला ४ लड़कियों को वहां रखने का पुलिस से लाइसेंस लेते हैं। इसकी आड़ में वहां दर्जनों लड़कियों को यह लोग रखते हैं और उनसे ग्राहकों के सामने मादक डांस करवाते हैं। पुलिस रेड में कई बार इसका खुलासा भी हो चुका हैं। इतना ही नही वहां रखी जाने वाली लड़कियों, बाउंसरों का पुलिस वेरिफिकेशन तक नहीं कराते हैं।
पुलिस रेड के दौरान जिन मैनेजर और वेटर्स पर पीटा एक्ट के तहत कार्रवाई की जाती है। कोर्ट से छुटने के बाद वही लोग उसी बीयर बार में काम करते हुए पाए जाते हैं। ऐसी अनेक खामियां होने के बावजुद कानून को ताक पर रख कर बीयर बार चलाने वालों के खिलाफ मुंबई पुलिस कोई कड़ा कदम क्यों नहीं उठाती है? ऐसा सवाल हर आम मुंबईकर के मन में होता है पर पूछे किस से। यह सबसे बड़ा सवाल है।


