मुंबई (सं. भा.)।11वीं में एडमिशन के लिए इक्षुक विद्यार्थियों के लिए यह खबर काफी महत्वपूर्ण है। अभी तक जिन्हें ११ वीं में एडमिशन नहीं मिला है अगर इस बार उन्होने यह मौका खो दिया तो फिर उन्हें एडमिशन नही मिलेगा। २ विशेष राउंड के बाद अब शिक्षा विभाग विद्यार्थियों को पहले आओ पहले पाओ के आधार पर एडमिशन देने की योजना बना ली है।
11वीं में प्रवेश के लिए अबतक ३ मेरिट लिस्ट और २ विशेष राउंड की घोषणा हो चुकी है। पहले तो शिक्षा विभाग ने इस वर्ष ‘फर्स्ट कम फर्स्ट सर्व’ यानी पहले आओ, पहले पाओ का राउंड चलाने से इनकार कर दिया था। लेकिन सूत्रों की माने तो अब भी सैकड़ों विद्यार्थियों को कॉलेज में प्रवेश नहीं मिला है, इसलिए हम अब शिक्षा विभाग विद्यार्थियों को प्रवेश देने के लिए हर वर्ष की तरह पहले आओ, पहले पाओ राउंड चलाने वाली है।
माध्यमिक व उच्च माध्यमिक शिक्षा मंडल के निदेशक दत्तात्रेय जगताप ने कहा कि कोई भी विद्यार्थि प्रवेश से वंचित न रहे जाए इसलिए हम फर्स्ट कम, फर्स्ट सर्व राउंड का आयोजन करने वाले है जल्द इसकी तिथि घोषित की जाएगी।


