spot_img
Homeउत्तर प्रदेशतिरंगा यात्रा में युवाओं ने लगाये भारत माता की जय के नारे

तिरंगा यात्रा में युवाओं ने लगाये भारत माता की जय के नारे

हर घर तिरंगा अभियान में अहम होगी युवाओं की भागीदारीः मधुराज

फतेहपुर (सं. भा.)। आज भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा राष्ट्रीय आवाहन पर हर घर तिरंगा अभियान को जन जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से फतेहपुर नगर में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा का जिला अध्यक्ष भाजपा मुखलाल पाल ने तिरंगा फहराकर शुभारंभ किया। यात्रा की अगुवाई जिला अध्यक्ष मधुराज विश्वकर्मा ने की। यात्रा पार्टी कार्यालय से निकाली गई। जिला अध्यक्ष ने बताया कि तिरंगा यात्रा तामेश्वर चौराहा डाक बंगले से सदर अस्पताल होते हुए पत्थर कांटा चौराहा पटेल नगर चौराहा से विद्यार्थी चौराहा होते हुए बुलेट चौराहा से पुनः पार्टी कार्यालय में समापन किया गया। कहा कि इस यात्रा का उद्देश्य आम जनमानस में राष्ट्रीयता के भाव को ओतप्रोत करना है जिससे आगामी 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के दिन समूचे जनपद एवं प्रदेश सहित देश के प्रत्येक घर में तिरंगा झंडा फहराया जा सके। फतेहपुर विधान सभा के पदाधिकारियो की अगुवाई में कार्यक्रम को मूर्त रूप देने हेतु समस्त घरों में तिरंगा झंडा लगाने की हुंकार भरी। गगनभेदी नारों के साथ समस्त चौराहा एवं मार्ग गुंजायमान रहा। युवाओं ने ठाना है कि भाजपा के उक्त अभियान को सफल बनाने के लिए पुरजोर कोशिश की जाएगी। बताया कि आगामी 12 एवम 13 तारीख को फतेहपुर के सभी 6 विधानसभाओं में तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। इस अवसर पर जिला महामंत्री भाजपा उदय लोधी, जिला महामंत्री प्रसून तिवारी, जिला उपाध्यक्ष सावन गुप्ता, जिला मंत्री उदय प्रताप सिंह, राजवर्धन सिंह, जिला कार्यसमिति सदस्य अनुभव शुक्ला, रोहित शर्मा, नगर अध्यक्ष किशन शुक्ला, आयुश अग्रहरि, गौरव पाल, सचिन विश्वकर्मा, नीरज यादव अतुल यादव, घनश्याम राजपूत, मंजीत राजपूत, रिंकू राजपूत, निर्भय यादव, आशुतोष पाल, अमित, अनिकेश राजपूत, अमर सिंह, सचिन सिंह, केतन विश्वकर्मा, अंकित साहू, राजा कुमार, यशु, अंकित, आर्यन गुप्ता, हार्दिक अग्रहरि, कुनाल, प्रियांशु, गुड्डू, हिमांशू शिव, शुभम भदौरिया, यस गुप्ता, राम, रितिक विश्वकर्मा, विवेक मिश्रा सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com