spot_img
Homeमहाराष्ट्रमुंबईवसई में महिला को बंधक बनाकर अमानवीय अत्याचार

वसई में महिला को बंधक बनाकर अमानवीय अत्याचार

  • बाल काटे और इस्त्री से जलाया

वसई (सं. भा.) : वसई के वालीव पुलिस थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। कांदिवली के चारकोप इलाके की एक महिला को उसके ही रिश्तेदारों ने वसई बुलाकर न केवल बंधक बनाया, बल्कि उसके साथ अमानवीय व्यवहार करते हुए उसके बाल काटे, गर्म इस्त्री से जलाया और शरीर पर ब्लेड से गंभीर वार किए।

पीड़िता ने चारकोप पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है। प्रारंभिक जांच के बाद केस को आगे की कार्रवाई के लिए वालीव पुलिस को सौंप दिया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता ने आरोप लगाया है कि वसई में रहने वाले उसकी ननद के देवर ने उससे 21 लाख रुपये का कर्ज लिया था। जब महिला ने कई महीनों बाद अपना पैसा वापस मांगा, तो आरोपी ने बहाने बनाने शुरू कर दिए और विवाद बढ़ता चला गया।

5 अप्रैल को आरोपी ने महिला को पैसे लौटाने का बहाना कर वसई बुलाया। उस समय पीड़िता का पति बीमार था, इसलिए वह अकेली ही मिलने पहुंची। जैसे ही महिला वहां पहुंची, आरोपी और उसकी पत्नी ने उसे जबरन घर के भीतर खींच लिया और बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। उन्होंने महिला के बाल कैची से काट दिए, उसके हाथ और निजी अंगों पर गर्म इस्त्री से चटके दिए, और ब्लेड से शरीर पर वार किए।

इतना ही नहीं, इस पूरे अमानवीय कृत्य का वीडियो भी बनाया गया और महिला को धमकी दी गई कि यदि उसने किसी को बताया तो वीडियो वायरल कर दिया जाएगा। भय के कारण महिला ने पहले घरवालों को बताया कि उसे एक्सीडेंट में चोट लगी है। लेकिन कुछ दिन बाद आरोपियों ने वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जो उसके पति ने देख लिया। इसके बाद पूरा मामला सामने आया और पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

वर्तमान में दोनों आरोपी फरार हैं और वालीव पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है। इस घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है और महिला सुरक्षा को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com