spot_img
Homeमुंबईनाला सफाई का वीडियो बनाना जरुरी

नाला सफाई का वीडियो बनाना जरुरी

मनपा आयुक्त ने किया प्रस्ताव मंजूर

मुंबई (सं. भा.)  मुंबई महानगर पालिका ने मानसून पूर्व नालों की सफाई के लिए कमर कस ली है। पश्चिम उपनगर में नालों की सफाई के लिए निविदा मंजूर करने के बाद अब बीएमसी कमिश्नर इकबाल सिंह चहल ने प्रस्ताव को भी मंजूरी दे दी है। इससे नाला सफाई के काम में तेजी आने की संभावना है। पश्चिम उपनगर में नालों की सफाई के दो टेंडर मंजूर किए गए हैं, जिस पर कुल 38 करोड़ 19 लाख 63 हजार 650 रुपए खर्च किए जाएंगे। बीएमसी ने नालों की सफाई का थर्ड पार्टी ऑडिट भी कराने वाली है। बीएमसी अधिकारी ने बताया कि पश्चिम उपनगर में छोटे नाले, बंद नाले, बरसाती नालों की सफाई के लिए बीएमसी ने पश्चिम उपनगर के लिए 5 ठेकेदारों की नियुक्ति की गई है। पिछले वर्ष की तरह नाला सफाई के लिए ठेकेदारों पर कठोर शर्तें लागू की गई हैं।

सफाई का वीडियो बनाना जरूरी: नालों से निकलने वाले कीचड़ को मुंबई शहर की सीमा से बाहर डंप करने, जिस नाले की सफाई कर रहे हैं उसकी सफाई शुरू करने से पहले और सफाई के बाद 5 मिनट का वीडियो बनाना अनिवार्य किया गया है। अधिकारी ने बताया कि पश्चिम उपनगर से निकलने वाले कचरे को पहले अक्सा स्थित डंपिंग ग्राउंड पर फेंका जाता था। लेकिन 2013 से वहां डंपिंग बंद होने के कारण यह कचरा डंप करने की जिम्मेदारी ठेकेदारों पर डाली गई है। वे कचरा निकाल कर उसे शहर के बाहर निजी डंपिंग ग्राउंड पर फेंकते हैं। प्रति मैट्रिक टन पर बीएमसी देती है 2,273 रुपए कचरा डंप करने के लिए कठोर शर्तों में डंपर ले जाने वाले स्थानों पर सीसीटीवी लगाने के बाद उससे नजर रखी जाती है। इसके लिए बीएमसी प्रति मैट्रिक टन के अनुसार 2,273 रुपए अदा करती है। कचरा ले जाने वाले वाहन का बीएमसी की टीवीएस प्रणाली से संलग्न किया गया है।

वजन कांटों पर नियुक्त होंगे मनपा कर्मचारी

पश्चिम उपनगर से निकलने वाले कचरे को दहिसर चेक नाके पर स्थित मनपा के वजन कांटे पर वजन किया जाता था। कोरोना के समय वहां पर जंबो कोविड सेंटर बनाने के कारण वजन कांटा बंद कर दिया गया है।

इसलिए वाहन में लदे कचरे का वजन करने के लिए बीएमसी ने गोराई मनपा के वजन कांटा के अलावा चार निजी वजन कांटा पर वजन किया जाएगा। निजी वजन काटा पर बीएमसी कर्मचारी तैनात किए जाएंगे।

3 चरणों में सफाई

पहले चरण में 31 मई तक नालों की 80 प्रतिशत सफाई की जाएगी। उसके बाद 1 जून से 30 सितंबर तक दूसरे चरण में 10 प्रतिशत और 1 अक्टूबर से नियोजित समय तक 10 प्रतिशत नालों की सफाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com