spot_img
Homeमहाराष्ट्रमुंबईकाका बार मे फिर से बजने लगे घुंघुरु, छापे से भी नही...

काका बार मे फिर से बजने लगे घुंघुरु, छापे से भी नही लिया सबक

मुंबई (सं. भा.)। कहते है कि कानून के हाथ बहुत लंबे होते है लेकिन कानून को ठेंगा दिखाने वाले भी तय कर चुके है कि तु डाल-डाल तो मै पात-पात। मालाड पूर्व मे कई सालों से चलने वाला काका बीयर बार कई कारणों से जान जाता है। चाहे शौकिनो के लिए खुबसुरत नर्तकियों कि तलाश हो या पियक्कड़ों के घुंघुरु कि तलाश हो या कानून कि धज्जियां उड़ाने का मामला हो इस बार मे कई बार पुलिस के अनेक विभागों द्वारा छापेमारी करने के बावजुद भी ओ सभी गैरकानूनी काम होता है जो अन्य बारों मे शायद ही होता हो। अभी पिछले कुछ महीने पहले पुलिस ने छापा मारकर ग्राहकों के साथ मैनेजर को गिरपÌतार कर लड़कियों को मुक्त कराया था। लेकिन जैसे ही स्टाफ जमानत पे आया काका फिर से अपनी रंगत मे आ गया। मजे की बात यह है कि अदालत की आदेश की आड़ मे पुलिस ने इतनी सख्ती बरती है कि काफी संख्या मे बार बंद हो गये है। लेकिन ग्राहको की तड़प मिटाने के लिए काका बार जैसे कुछ ढीठ बार अभी भी पुलिस और कानून को ठेंगा दिखाते हुए न केवल बार गर्ल्स को नचा रहे है बल्कि पियक्कड़ों से उनके शौक कि मोटी रकम भी वसूल रहे है। इसी तरह से डिंढोसी पुलिस स्टेशन क्षेत्र के अजंता बार, सोना बार, शोनल बार ग्राहकों की फरमाइश पुरी करने मे लगे हुए है। सूत्रों के अनुसार स्टेशन के आस पास होने से दुर दराज के पियक्कड़ ग्राहक भी यहा खीचे चले आते है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com