spot_img
Homeमुंबईड्रीम्स पार्लर पर दिखावे की कार्रवाई, बोर्ड से हटाया नाम फिर...

ड्रीम्स पार्लर पर दिखावे की कार्रवाई, बोर्ड से हटाया नाम फिर भी चल रहा मसाज का काम

मुंबई (सं. भा.)। पार्लर के आड़ मे देह व्यापार का काम करने वाले पार्लरों के खिलाफ संगठन भारत द्वारा छेड़े गये अभियान का आंशिक असर उस समय देखने को मिला जब गोरेगांव पुलिस ने खबर पर संज्ञान लेते हुए गोरेगांव पश्चिम के लिंक रोड पर चलने वाले ड्रीम्स पार्लर को अपना बोर्ड हटाने को कहा। जबकि अभी भी यहां देह व्यापार का गोरख धंधा जारी है। इसी तरह से बांगुर नगर पुलिस स्टेशन के हद मे चलने वाले लीवा समेत दर्जनो पार्लर आनलाइन से ग्राहको कि बुकिंग कर कारोबार कर रहे है। अखबार मे अपनी सामाजिक जिम्मेदारियों को निर्वहन करते हुए इसके लिए जिम्मेदार अधिकारियों को बेनकाब करने का बेड़ा उठाया हुआ है जब तक ऐसे पार्लरो को पुलिस बंद नही करा देगी अखबार उनका पोल खोलते रहेगा। स्थानिय लोगों ने अखबार कि इस प्रयास कि सराहना करते हुए बांगुरनगर पुलिस को कटघरे मे खड़ा किया है। अंधेरी से लेकर मालाड तक इन दिनो मसाज पार्लरों कि बहार आई हुई है। इस परिसर मे कानून व्यवस्था संभालने वाले गोरेगांव पुलिस स्टेशन और बांगुरनगर पुलिस स्टेशन लाचार नजर आ रहे है क्योंकि यहा पर आनलाइन देह व्यापार का कारोबार हो रहा है।

 

सुत्रों के अनुसार जस्ट डायल मे अपना नंबर रजिस्टर कराकर ग्राहको को बुलाया जाता है। और खास कोडवर्ड के आधार पर बुकिंग होती है। गोरेगांव पश्चिम, लिंक रोड स्थित गैलेक्सी हाइट इमारत मे ड्रीम्स सैलून अण्ड स्पा चलाया जा रहा है। इसके साथ ही अनेक स्पा भी बेखौफ चलाए जा रहे है। जिसपर लगाम कसने मे गोरेगांव पुलिस लाचार नजर आ रही है। इसी तरह से बांगुरनगर पुलिस स्टेशन के हद मे आने वाले लिंक रोड के आजाद नगर, सेफर्ड रायल बिल्डिंग मे लिवा पार्लर चलाया जा रहा है। जहां पहले कांचा बार चलता था। लोग बताते है कि पहले माहले पर स्थित इस मसाज पार्लरों मे भी ग्राहकों कि आनलाइन बुकिंग कि जाती है और उनसे मोटी रकम लेकर हर प्रकार की सेवाएं उपलब्ध कराई जाती है। ऐसे दर्जनों पार्लर बंगुरनगर पोलिस स्टेशन के हद में आने वाले लिंक रोड में चल रहे है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com