क्षेत्र में बढ़ रहा गुटखा और नशीली पदार्थो का कारोबार
हप्ता बढ़ाने के लिए होती है गुटखा माफियाओं पर कार्रवाई
मुंबई (सं. भा.)। मुंबई पुलिस कमिश्नर के आदेश पर कांदिवली पुलिस किस तरह अमल करती है। इसका उदाहरण इस क्षेत्र में बढ़ रहे गुटखा के अवैध कारोबार से मिलता है। कहने के लिए राज्य सरकार ने युवा पिढ़ी को नशे के लत से बचाने के लिए गुटखा को बैन कर दिया है। लेकिन पुलिस कि मिली भगत से गुटखा माफियाओं का राज चल रहा है और मुंबई के हर कोने मे मुल दाम से तीगुने-चौगुने दाम मे बिक रहा है जिसमे गुटखा माफियां चांदी तो काट ही रहे है, पुलिस भी मलाई खा रही है। सूत्रों के अनुसार कांदिवली पश्चिम का गणेश नगर गुटखा माफियाओं का गढ़ बन गया है, यहां से पुरे मुंबई में गुटखे की सप्लाई चोरी छिपे की जाती है, इस परिसर में राम कृपाल चौरसिया, ब्रिजेश चौरसिया, श्रीकांत चौरसिया, धीरज चौरसिया, मनोज, नंदू, इरफान, सनी जैसवाल, अरवींद राव, खैरु, पप्पू और हुसैन इस सींडीकेट के सदस्य है जिनका सरगना ब्रिजेश और रामकृपाल चौरसिया बताए जाते है। इनके पास से कई बार पुलिस ने झापेमारी करते हुए बैन गुटखा बरामद कर कार्रवाई की है। लेकिन यह कार्रवाई सिर्फ दिखावा साबित हो रही है, क्योंकि इसके बाद भी गुटखे का कारोबार बे रोकटोक हो रहा है, इस मामले में जब भी कांदिवली पुलिस से शिकायत की जाती है तो पहले तो वह अनदेखी करती है। बाद में जब कई शिकायतों का अंबार लगता है तो हप्ता बढ़ाने के लिए कार्रवाई करती है। लोगों का कहना है कि सरकार द्वारा गुटखा बैन किए जाने के बाद भी मुंबई में आ कैसे रहा है, और जगह-जगह पहुंच कैसे रहा है। जबकि आम आदमी को रात में कई जगह नाके बंदी से गुजरकर आना पड़ता है फिर भी गुटखे की गाड़ी पास हो जाती है। लोगों का यह भी कहना है कि जब से नए सीनियर पुलिस निरिक्षक आए है तब से गुटखा माफीयाओं की चांदी हो गई है।


