spot_img
Homeमुंबईकांदिवली के एकता नगर स्थित मैदान पर 5000 पौधे लगाने के मिशन...

कांदिवली के एकता नगर स्थित मैदान पर 5000 पौधे लगाने के मिशन की हुई शुरूवात

  • जनसेवक गोपाल शेट्टी पौधारोपण अभियान में हुए शामिल 

कांदिवली (सं. भा.) :  कांदिवली वार्ड क्रमांक 31 के पूर्व नगरसेवक कमलेश यादव द्वारा एकता नगर, गली नम्बर 10 के पास स्थित मैदान पर पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

‘एक पेड़ माँ के नाम’ की संकल्पना से आयोजित इस पौधारोपण के आयोजन में उत्तर मुंबई के पूर्व सांसद गोपाल शेट्टी ने उपस्थिति दर्ज कराते हुए स्वयं भी पौधारोपण किया तथा वायु प्रदूषण के खिलाफ जंग लड़ने के लिए धरती को हरियाली से आल्हादित और आक्षादित करने में नागरिकों के कर्तव्य का प्रभावशाली संदेश दिया।

   इस अवसर पर जनसेवक गोपाल शेट्टी के साथ पूर्व नगरसेवक कमलेश यादव सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और नागरिक उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com