spot_img
Homeमहाराष्ट्रमुंबईलॉकडाउन में चालू रहेगी डायलिसिस सेंटर, किडनी रोगियों को...

लॉकडाउन में चालू रहेगी डायलिसिस सेंटर, किडनी रोगियों को राहत

मुंबई (सं. भा.)। कोरोना के कारण कई स्वास्थ्य सेवाएं भी प्रभावित हुई हैं, इन्हीं में से एक डायलिसिस सेंटर हैं। डायलिसिस सेंटर पर यदि एक कोरोना ग्रसित मरीज आता है तो फिर एहातियातन सेंटर को बंद करना पड़ता है। ऐसे में डायलिसिस के अन्य मरीजों की समस्या बढ़ जाती है। इसी के मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग ने डायलिसिस सेंटर के लिए नया निर्देश जारी किया है।

कोरोना ग्रसित किडनी मरीजों के लिए भी इंतजाम

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार सेंटर पर यदि अंजाने में कोई कोरोना मरीज आ भी जाता है, तो सेंटर को केवल २४ घंटे के लिए ही बंद रखा जाए। सेंटर को डिसइंफेक्ट करने के बाद उसे फिर से शुरु करने का आदेश दिया है। राज्य में ऐसे कुछ वाक्या सामने आए हैं जिसमें डायलिसिस के मरीज कोरोना पाजिटिव भी पाए गए। ऐसे में डायलिसिस सेंटर को बंद कर दिया गया। अब उन मरीजों के लिए तकलीफ बढ़ गई जो उस डायलिसिस सेंटर पर जाते थे। इस संदर्भ में डायरेक्टरेट आफ हेल्थ सर्विसेसकी निदेशक डॉ. साधना तायड़े ने कहा कि डायलिसिस के मरीजों को परेशानी न हो और उन्हें इलाज के लिए यहां वहां भटकना न पड़े इसलिए गाइडलाइंस जारी कर सभी सेंटर्स को कहा कि किसी भी हाल में डायलिसिस सेंटर बंद नहीं होने चाहिए।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com