वसई (सं. भा.)। पालघर पुलिस की ओर से ड्यूटी कर रहे विभागीय कर्मचारियों एवं अधिकारियों को सेनिटाइज करने के लिए सेनिटाइजर वैन चलाया जा रहा है, जिसका उद्घाटन पालघर पुलिस अधीक्षक द्वारा किया गया। वसई-विरार क्षेत्र में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है।
मुस्तैदी से डयूटी निभा रही पुलिस
इसके बावजूद अपनी जान की परवाह किए बगैर लोगों की सुरक्षा के लिए पालघर पुलिस मुस्तैदी से ड्यूटी निभा रही है। डयूटी के दौरान पुलिसकर्मियों को संक्रमण से बचाने के लिए इस सेनिटाइजर वैन की व्यवस्था की गई है।


